प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक हादसे में मां और उसकी चार वर्षीय मासूम बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना आनंदनगर-लक्ष्मीपुर रेलखंड पर उदितपुर गांव के टोला शिवनारायणपुर के समीप हुई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार में चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर की सुबह रेलखंड पर एक महिला और बच्ची के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों की पहचान सुंदरी (25) पुत्री लालचंद और उसकी चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी के रूप में की। दोनों उदितपुर गांव के टोला केसौली की रहने वाली थीं। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मां-बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।परिजनों के मुताबिक, सुंदरी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। उसके वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां रही थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, महिला और बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली की रात जिस घर में खुशियों के दीप जलने थे,…
लखीमपुर-खीरी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का त्योहार जिस घर में खुशियों के दीप जलाने आया…
शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- सैन्य और राजनीतिक जीवन में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सबसे महत्वाकांक्षी पांचवीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू…
बिजली का खंभा तोड़ती हुई डिवाइडर के पार पहुंची कार, आग की लपटों में घिर…
दिवाली के जश्न के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की…