महसी तहसील के लेखपालों से रूबरू हुई जिलाधिकारी

लेखपालों को पढ़ाया कर्तव्य पालन का पाठ

जनता दर्शन में आएंप्रकरणों का समय से निस्तारण करने के दिये निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अत्याधुनिक संचार तकनीकी के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का वीडियो कालिंग के माध्यम से जायज़ा लेने की अभिनव पहल करने वाली जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष से ज़ूम मीटिंग के माध्यम से तहसील महसी क्षेत्र में तैनात लेखपालों से रूबरू हुई। डीएम ने जूम मीटिंग के दौरान तहसील महसी के ग्राम लक्खा बौंड़ी व बौंडी फतेहउल्लापुर के लेखपाल दुर्गेश, सबलापुर की लेखपाल किरन यादव, जमलाजोत के लेखपाल अवनीश त्रिपाठी, मेथौरा व शंकरपुर, लक्ष्मणपुर के लेखपाल सुनील कुमार अवस्थी, रामापुर किधौली के लेखपाल चन्द्र प्रकाश पाण्डेय से जनता दर्शन में आये हुए प्रकरणों का समय से निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि अपने-अपने ग्रामों में पूर्वान्ह 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर धारा 24 के निर्णित वादों में पैमाईश कराने के साथ-साथ अन्य न्यायालयों द्वारा दिये गये निर्णयों का भी अनुपालन सुनिश्चित करायें। लेखपालों को यह भी निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम के लिए माइक्रों स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। प्रत्येक कार्य के लिए प्राथमिकता का निर्धारण कर यह सुनिश्चित करें कि आप जिस ग्राम में हैं वहां के प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो जाय। डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि ग्रामों के आईजीआरएस से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण में विशेष रूचि दिखाते हुए यह सुनश्चित करें कि सभी प्रकरण समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक निस्तारित हो जाएं। बैठक के दौरान डीएम ने तहसीलदार महसी पीयूष श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि तहसील के लेखपालों को जूम मीटिंग व वीडियो कालिंग के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाय ताकि लेखपालों को जूम मीटिंग से जुड़ने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

9 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

9 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

10 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

10 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

10 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

15 hours ago