डीएम-एसपी ने जनपद मुख्यालय के मुख्य बाजार व सड़कों पर कानून एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के दृष्टिगत किया पैदल गश्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा जनपद मुख्यालय के मुख्य बाजार, सड़कों, चौराहों पर ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन का निरीक्षण करने के दृष्टिगत पैदल गश्त किया गया।
पैदल गश्त के दौरान डीएम व एसपी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत बरदहिया चौकी से पुरानी सब्जी मण्डी तक पैदल गश्त करते हुए फुटपाथ किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर वेन्डरों को व्यवस्थित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया।
गश्त के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेष दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ब्रजेश सिंह, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अतिश कुमार सिंह, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद अवधेश कुमार भारती, यातायात प्रभारी परमहंस, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव सहित आवश्यक पुलिस बल व अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago