दिवा स्टेशन से मुंबई सी. एस.टी. तक लोकल ट्रेन चलाने की मांग बढ़ी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
एक तरफ रेल मंत्रालय की ओर से वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेन संपूर्ण भारत में चलाने की कवायद शुरू की गई है ,वहीं मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले दिवा स्टेशन पर दिनोदिन यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी मध्य रेलवे की ओर से दिवा स्टेशन से मुंबई सी एस टी के लिए अभी तक एक भी लोकल ट्रेन नहीं चलाई गई। जिसके कारण सुबह के समय दिवा स्टेशन से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने के लिए यहां के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवा स्टेशन से प्रति दिन मुंबई, कल्याण और भिवंडी के लिए लाखों यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत दिवा वासियों को सुबह के समय मुंबई की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में करना पड़ता है । दिवा के जाने माने समाजसेवक और राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष बिपिन तिवारी ने बताया कि सुबह पांच बजे से इस स्टेशन से मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है जो ग्यारह बजे तक कम नहीं हुआ करती है। ऐसे में स्कूल कॉलेज जाने वाले शिक्षक, छात्रों और महिलाओं को लोकल ट्रेन में चढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अनेक यात्रियों का कहना है कि अनेक बार इस स्टेशन से भीड़भाड़ के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करने के दौरान दुर्घटना का शिकार होना पड़ा है। बिपिन तिवारी के अनुसार कामकाज के समय इस स्टेशन पर होने वाली भीड़ से बचने के लिए यहां के यात्रियों को डोंबिवली और कल्याण की लोकल ट्रेनों में जाकर रिटर्न यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में लोगों का समय काफी बरबाद हो रहा है। राष्ट्रीय हिंदू स्वयं सेवक संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बिपिन तिवारी ने यह भी बताया कि दिवा की आबादी दिन दूना रात चौगुना बढ़ती जा रही है लेकिन उसके बाद भी मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी दिवा स्टेशन से मुंबई सी एस टी के लिए लोकल ट्रेन नही चलवा रहे हैं। जबकि मुंबई सी एस टी के लिए लोकल ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है किंतु मध्य रेल के अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

7 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

7 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

7 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

7 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

7 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

7 hours ago