Categories: Uncategorized

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की बैठक में जिलाधिकारी ने ऋण-जमानुपात (सी.डी.रेशियों) की समीक्षा के दौरान बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, यूको बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया आदि बैंकों के सी.डी.रेशियों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को विशेष प्रयास कर मानक के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने एल.डी.एम. को 40 प्रतिशत से कम सी.डी.रेशियों वाले बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में ऋण आवेदन लम्बित पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए सभी बैंकर्स को लम्बित ऋण आवेदनों को स्वीकृत कर वितरण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों को भी शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एलडीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष में नए किसान क्रेडिट कार्ड एवं नवीनीकरण के लिए वार्षिक लक्ष्य 162826 के सापेक्ष 101604 नए किसान क्रेडिट कार्ड एवं नवीनीकरण किए गए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 40 लक्ष्य के सापेक्ष कुल 95 आवेदन बैंकों को भेजे गए,जिसमें बैंकों द्वारा 69 आवेदन स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 99 लक्ष्य के सापेक्ष 170 आवेदन बैंकों को भेजे गए, जिसमें बैंकों द्वारा 80 आवेदन स्वीकृत कर 74 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 04 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 10 ऋण आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह को सी.सी.एल. का लक्ष्य 4199 के सापेक्ष बैंकों द्वारा 4751 आवेदन स्वीकृत/वितरित किए गए हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

11 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

11 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

12 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

21 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago