महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। एनएम ओपीएस/ अटेवा के आह्वान पर प्रदेश संगठन मंत्री राजेश जायसवाल व जिलाध्यक्ष टी.पी.सिंह के नेतृत्व में अटेवा महराजगंज के सदस्यों ने वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी को पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि कर्मचारियों को जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतने कम पेंशन में वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे करें? जबकि इन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय सरकार की सेवाओं में दिया है। यहां तक कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन व्यवस्था से वंचित कर दिया गया है।यह कैसा न्याय है?
लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल करवाने में सहयोग करने की मांग की गई है l
इस दौरान अटेवा प्रतिनिधिमंडल से नवीन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री शिवशरन सिंह, जिला मंत्री डॉ शांति शरण मिश्र, जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार गुप्त,प्रेम किशन निषाद, शिवकुमार चौधरी, अयूब अंसारी, हिसामुद्दीन सिद्दीकी, दिनेश गुप्ता,बसंत गुप्ता, अरविंद यादव, संजीव कुमार,मदन गोपाल गुप्त,संजय चौधरी, सुनील मिश्रा, अजीत पटेल , राकेश यादव,रवि यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…