शब्द भी स्वादिष्ट भोजन

शब्द भी एक स्वादिष्ट भोजन होते हैं,
अगर स्वयं को ही वह अच्छे ना लगे,
तो दूसरों को भी उन्हें मत परोसिए,
सदा सुखद शब्द ही उपयोग करिये।

सपने जादू के बल पर साकार नहीं होते,
दूर दृष्टि, दृढ़ निश्चय, कठिन परिश्रम और
पसीना बहाकर अनुशासित रहना पड़ता है,
जादुई जज़्बात क़ाबू में रखना पड़ता है।

यही सोच और अनुशासन सबसे
अच्छे उपहार स्वयं को देना पड़ता है,
खुद की सोच, समझ व भावों को भी
औरों से ज़्यादा खुद समझना पड़ता है।

लहरें समुद्र की उत्साहित होती हैं,
क्योंकि वे उठने से कभी नहीं डरतीं,
सपने सच करने को डरना छोड़ हमें,
लहरों सा उत्साहित होना पड़ता है।

करत करत अभ्यास के,
जडमति होत सुजान।
रसरी आवत जात के,
सिल पर पड़त निशान ॥

अभ्यास निरंतर करने से जैसे
सम्पूर्ण प्रवीणता आ जाती है,
शारीरिक, मानसिक क्षमतायें
अभ्याससाध्य प्रवीण हो जाती हैं।

अकुशल कारीगर कुशल बन जाते हैं,
अशिक्षित शिक्षित शिक्षक बन जाते हैं,
मंत्रहीन मंत्राभ्यास से योगी बन जाते हैं,
कालिदास महामूर्ख महाकवि हो जाते हैं।

पूजा आरती हवन गायत्री मंत्र जाप,
महा मृत्युंजय, मृत संजीवनी कवच,
आदित्य भक्त के जीवन पर अभ्यास
से सदा सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’ ‘विद्यावाचस्पति’
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

13 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

13 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

17 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

17 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago