जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि आधार अपडेट के लिए जनपद में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आगरा में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें ऐसे व्यक्ति जिनका आधार कार्ड बने हुए 10 वर्ष या उससे अधिक हो गए हैं, वो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट अवश्य करा लें। इस हेतु विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में बताया गया कि, आधार एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। आधार अपडेटेशन में नाम, जन्मतिथि, पता व मोबाईल नम्बर के प्रमाण पत्रों को साथ लेकर नजदीकी आधार केन्द्र जाकर अपडेट कराया जा सकता है, इसके लिये निर्धारित शुल्क 50 रू0 है। जनपद में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 297 अधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इनके द्वारा पिछले एक महीने के दौरान लगभग 10.96 हजार नये आधार नामांकन और लगभग 32.01 हजार आधार अपडेट किये गये हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित लाभार्थियों के आधार अपडेटेशन, कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करायें, अन्यथा उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में बताया गया कि जनपद में फैमिलि आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है, जिसमें एक परिवार को एक आईडी आवंटित की जायेगी, उसी में परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड के आधार पर विवरण दर्ज किया जायेगा तथा उसी माध्यम से सरकार की सभी सुविधायें मुहैया करायी जायेंगी। बैठक में बताया गया कि अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलिवरी में ज्यादा समन्वय व पारदर्शिता आयेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के कार्य में शिथिलता पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, तथा निर्देशित किया कि उक्त कार्य को आधार अपग्रेडेटेशन के अभियान के अन्तर्गत शीघ्र पूर्ण कराया जाये।
उक्त अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की प्रभारी शोम्या श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राजकुमार लोधी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सिद्धान्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

12 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

12 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

13 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago