छात्र, नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार-विवेक मिश्र


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जबसे केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, युवाओं व छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वास्तव मे यह सरकार छात्र व नौजवान विरोधी है।उक्त बातें क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर भ्रमण के बाद युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक मिश्र’सन्नी’ ने कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में जो सहयोग व उत्साह आमजन का मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि जनता भाजपा के शासन से ऊब चुकी है। अब उसके पास एकमात्र विकल्प कांग्रेस ही है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा की युवा वर्ग के दम पर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। दो करोड़ हर साल रोजगार का वादा हवा हवाई साबित हुआ। जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय ने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं का किया है। रोजगार के लिए नौजवान दर दर भटक रहा है।बैठक को परमानन्द प्रसाद,इरफान खान, शाहरुख खान, विशाल कुमार, सैयद फिरोज अहमद, दानिश अंसारी, रमेश मद्देशिया,आदि ने सम्बोधित किया ।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

11 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

11 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

12 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago