विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 25 नवंबर तक गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में प्रदर्शनी, संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों की झलक
लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी शुरू हुई। विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया।
19 से 25 नवंबर तक चलने वाली प्रदर्शनी में प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के साथ संरक्षित स्मारकों पर किए जा रहे संरक्षण और अनुरक्षण कार्यों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी विश्वविद्यालय के निर्धारित समय में आमजन, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।
राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक रेनू द्विवेदी ने प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख स्मारकों और संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कुलपति को पौधा और स्मारक का पोर्ट्रेट भेंट किया।
प्रदर्शनी में फतेहपुर के रसिक बिहारी लाल जी, वाराणसी के कर्दमेश्वर महादेव मंदिर, लखनऊ के गुलिस्ताने इरम, लखीमपुर खीरी के मेंढक मंदिर, बालाबेहट किला और रसखान की समाधि सहित प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा चंदौली के मलहर और सोनभद्र के राजा नल का टीला जैसे उत्खनित पुरास्थलों की तस्वीरें भी शामिल हैं।
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी में विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।
निदेशक रेनू द्विवेदी ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के तहत राज्य पुरातत्व निदेशालय प्रदेश के 27 जनपदों में 41 शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इनका उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत से युवाओं को परिचित कराना तथा संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता बढ़ाना है।
प्रदर्शनी के पहले दिन विश्वविद्यालय के करीब 600 विद्यार्थियों ने इसका अवलोकन किया। कार्यक्रम में प्रो. विक्टर बाबू, प्रो. राजेश गौतम, प्रो. शूरदारा पुरी, प्रो. रवि कुमार, प्रो. आनंद सिंह, डॉ. रेनू पाण्डेय, डॉ. सुदर्शन चक्रधारी तथा राज्य पुरातत्व निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और नदी प्रवाह बनाए रखने के वैज्ञानिक उपायों पर विशेषज्ञों ने…
बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…
राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…