20 दिवसीय ग्रीष्म कालीन चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश और ललित कला एवं संगीत विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में 20 दिवसीय ग्रीष्म कालीन ‘चित्रकला कार्यशाला’ का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रो. शांतनु रस्तोगी (प्रति कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय) और विशिष्ट अतिथि प्रो. राजवंत राव (अधिष्ठाता कला संकाय) और प्रो. अनुभूति दुबे (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) रहीं।
मुख्य अतिथि प्रो. शांतनु रस्तोगी ने कहा कि ऐसे कला शिविर के आयोजन से बच्चों के अंदर की प्रतिभा बाहर निकलती है और प्रतिभागियों में यह कार्यशाला नई ऊर्जा का संचार करेगी।
विशिष्ट अतिथि प्रो. राजवंत राव ने कहा कि हमारे भारतीय कला का इतिहास लगभग 30 हजार वर्ष पुराना है, जिसका विकसित स्वरूप आज हम कई रूपों में देखने को मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला संयोजक डॉ. गौरी शंकर चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, शोध छात्र, प्रतिभागी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
यह कार्यशाला कला विद्यार्थियों, कला प्रेमियों और नवोदित कलाकारों के लिए अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यशाला में लगभग 135 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है, जो जूनियर और सीनियर दो वर्गों में विभाजित है।
विशेषज्ञों ने कार्यशाला में विशेष तौर से “लैंडस्केप पेंटिंग” और “लोक कला” की बारीकियों को प्रशिक्षुओं को सिखाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

2027 से पहले सपा में नेताओं की एंट्री तेज, भवानी भीख शुक्ला के परिवार की ज्वाइनिंग ने बढ़ाई हलचल

यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! बृजभूषण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों…

27 minutes ago

स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत

सब्जी मंडी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम बहराइच (राष्ट्र की…

39 minutes ago

आजादी की लड़ाई के गुमनाम नायक को मिला सम्मान, योगी ने किया मसुरियादीन पासी की प्रतिमा का अनावरण

राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…

48 minutes ago

लापता छात्रा का शव मिलने के बाद बवाल, ढाई घंटे तक जलता रहा शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…

1 hour ago

डीएम की कुर्सी पर बैठीं प्रिया, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…

1 hour ago

शिवनगर वार्ड में संतोष पाण्डेय के सिर सजा जीत का ताज

अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…

1 hour ago