डेंगू से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

डीएम ने डेंगू से बचाव को लेकर सावधानी बरतने की जनपदवासियों से की अपील

गोण्डा /(राष्ट्र की परम्परा)।बारिश समाप्ति के बाद एवं बदतले मौसम के साथ डेंगू एवं संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना बढ़ गई है। डेंगू एवं संक्रामक रोगों से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोण्डा द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि डेंगू और अन्य संक्रामक रोगों से बचने के लिए इस समय विशेष सावधनी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डेंगू के बुखार को हड्डी तोड़ बुखार के नाम से भी जाना जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। मच्छर के द्वारा संचारित होने वाला यह बुखार कभी-कभी घातक भी सिद्ध होता है। इसके तीव्र लक्षण कभी-कभी कुछ समय बाद देखे या महसूस किए जाते हैं, हालांकि यदि इनकी समय पर पहचान कर ली जाये तब इससे बचाव या उपचार करने में मदद भी मिल सकती है। अक्सर डेंगू के लक्षण सामान्य फ्लू या वायरल बुखार से मिलते जुलते लगते हैं, इसलिए लक्षणों के आधार पर इनकी पहचान कर ली जानी चाहिए और सही पहचान के लिए तुरंत एक ब्लड टेस्ट करवा लेना चाहिए तथा डेंगू के प्रारम्भिक लक्षणों को कभी नजर अंदाज न करें।
जिलाधिकारी ने डेंगू के लक्षणों के बारे में बताते हुए कहा कि सामान्य रूप से देखे जाने वाले डेंगू के लक्षणों में जोड़ों और मांस पेशियों में दर्द, शरीर पर चकत्ते होना, तेज सिरदर्द होना, आंखों में बेचौनी होना, उल्टी होना या महसूस होना हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी लक्षण महसूस करते हैं तब तुरंत सलाह के लिए डॉक्टर के पास जाएँ और आवश्यक इलाज शुरू करवा दें। अपने रहने की जगह और उसके आस पास के इलाकों में सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। अपने आसपास की जगहों को साफ करके रखने से आप मच्छरों को सरलता से दूर रख सकते हैं।
डेंगू से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने सुुझाव दिए कि डेंगू के लक्षण दिखते ही सबसे पहले अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। कूलर, पानी की टंकी, गमले या पानी जमा होने वाली जगह की नियमित रूप से सफाई करें। किचन से निकलने वाले कचरे को काफी दिन तक जमा न होने दें। इसकी जगह पर रोजाना इस ठोस कचरे को बाहर करें। सोते समय मच्छरदानी में ही सोएं क्योंकि ये मच्छरों से बचने का एक बेहतर विकल्प है। फुल स्लिव्स यानी पूरे बाजू के कपड़े पहनें और गंदी जगह से दूर रहें। पानी को किसी जगह इकठ्ठा न होने दें। किसी जगह पर रुके हुए पानी में मच्छर पनप सकते हैं और इसी से डेंगू भी फैल सकता है। जिन बर्तनों का लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होना हो उनमें रखे हुए पानी को नियमित रूप से बदलते रहें। गमलों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें। मेनहोल, सेप्टिक टैंक, रुकी हुई नालियाँ और कुएं आदि जगहों को नियमित रूप से चेक करते रहें। इसके अलावा मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का उपयोग भी कारगार उपाय है। मच्छरों से बचाव के लिए सबसे पहले तो जब भी आप घर से बाहर जाएँ मच्छर से बचाव वाली क्रीम का उपयोग करें और सोने से पहले मच्छरदानी को अच्छी तरह से सेट कर लें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

1 hour ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

2 hours ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

2 hours ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

2 hours ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

2 hours ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

4 hours ago