डीएम ने विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

गोण्डा / (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा आयोजित हुई।
समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। वहीं निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, खाद्यान्न वितरण एवं कोटे की रिक्त दुकानों का आवंटन, श्रम योगी मानधन योजना, श्रमिक पंजीयन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं, पीएम किसान सम्मान निधि सहित समस्त पेंशन योजनाओं, बाल विकास पुष्टाहार, शादी अनुदान, कन्या सुमंगला योजना, कौशल विकास मिशन, e-district पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, सेवायोजन विभाग, राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत सैम-मैम बच्चों के संबंध में समीक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायतों/आईजीआरएस का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा, एसडीईएओ कृषि विभाग, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर, ईओ नगर पालिका गोंडा संजय कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, एक्सईएन जल निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, खाद्यी ग्रामोद्योग अधिकारी, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग, नहर विभाग, दुग्ध विभाग सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago