दिव्यांग की जमीन पर भूमाफिया जबरन कर रहे है निर्माण

कर्नलगंज /गोंडा /(राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग वृद्ध की भूमि पर जबरन निर्माण कराकर उसका रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। मामला कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम नकार से जुड़ा है। यहां के निवासी रामफेर ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है वह दिव्यांग है, गाटा संख्या 308 स्थित ग्राम नकार में वह सह खातेदार है। उसके दिव्यांग होने का फायदा उठाते हुये दूसरा खातेदार उसके हिस्से की बेसकीमती भूमि हड़पने की नियत से सम्पूर्ण भाग पर जबरन निर्माण करवाने लगा। मना करने पर आमादा फ़ौजदारी हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसी भूमि पर उसका निकास भी है। यदि उक्त भूमि पर निर्माण हो गया तो उसकी भूमि कब्जा होने के साथ ही उसके घर से निकलने का रास्ता भी बंद हो जायेगा। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को प्रकरण कि जांच करके विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। चचरी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि रामफेर का सगा भाई निर्माण करवा रहा था। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य रोंक दिया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

यूपी में सस्ते टेंडर डालने वालों पर शिकंजा, खराब निर्माण पर 2 साल बैन

यूपी पीडब्ल्यूडी में टेंडर प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: 15% से ज्यादा कम बोली लगाने वालों…

7 hours ago

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

11 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

11 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

19 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

1 day ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

1 day ago