दिशा ने की प्रतिरोध सभा, सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दिशा छात्र संगठन ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट के सामने एक प्रतिरोध सभा आयोजित की। प्रतिरोध सभा में आये छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक व प्राक्टर को अपनी 11 मांगों के ज्ञापन को सौंपा।
प्रतिरोध सभा में दिशा छात्र संगठन की अंजलि ने बताया कि अभी जल्दी ही एडमिशन हुआ था, जिसके तुरन्त बाद बिना कोर्स पूरा कराये ही मिड-टर्म की परीक्षा छात्रों पर थोप दी गयी थी। मिड-टर्म परीक्षा के तुरन्त बाद, बिना कोर्स पूरा कराये अचानक इंड टर्म परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गयी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा थोपे गये इस फरमान से ज्यादातर छात्रों में असन्तोष बना हुआ है। प्रशासन के इस गैरज़िम्मेदाराना रवैया और लापरवाही की वजह से छात्र कई प्रकार की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि अब तक विश्वविद्यालय में एक तिहाई कोर्स भी कम्पलीट नही हुआ है, इसलिए प्रशासन की हड़बड़ी का खामियाजा छात्रों को ही चुकाना पड़ रहा है।
अगर इन सवालों पर हम आवाज़ नही उठाते हैं, तो प्रशासन इस तरह के छात्र विरोधी कदम उठाता रहेगा जिसकी कीमत हर बार छात्रों को ही चुकाना पड़ेगा। दिशा छात्र संगठन के विकास ने बताया कि परीक्षा की अनियमितता, के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बुनियादी जरूरतों का भी ध्यान नहीं रखता। स्वच्छ पानी और साफ-सुथरे शौचालय की बेहद कमी है, लाइब्रेरी में पर्याप्त पुस्तकें व प्रयोगशाला में नवीनतम उपकरण की कमी बनी हुयी है और अभी तक छात्रों को लाइब्रेरी कार्ड व पहचान पत्र भी नहीं दिया गया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में नये सत्र में एडमिशन के बाद से ही लगातार अनियमितताओं और अव्यवस्था का माहौल रहा है, छात्रों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है। ऐसे समय में छात्रों को अपनी मांगों को लेकर जुझारू संघर्ष के लिए आगे आना होगा।
ज्ञापन पर प्रॉक्टर ने कुछ मुद्दों पर एक हफ्ते के भीतर कार्यवाही करने के लिए आश्वासन दिया है और एग्जाम का डेट आगे बढाने के लिए बात करने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम में माया, मुकेश, राजकुमार, राजू, महेश, अदिति, विद्यानंद, शेषनाथ, प्रियांशी, शुभम, शिवम, प्रभाकांत व सत्य प्रकाश आदि लोग शामिल हुए.

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संतकबीरनगर में 1597 मतदेय स्थल प्रस्तावित, 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य…

55 minutes ago

संतकबीरनगर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई पीईटी, 84.23 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 आठ परीक्षा केंद्रों…

60 minutes ago

पहले दिन 11,900 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी दोनों पालियों में 34,516 ने दी परीक्षा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले…

1 hour ago

व्यंग्य: चाँद फिर निकला है, खीर देख मन पिघला है!

लेखक: संजय एम. तराणेकर, कवि, लेखक एवं समीक्षक, इंदौर (मध्य प्रदेश) शरद पूर्णिमा की रात…

1 hour ago

भागलपुर सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, एक आरोपी और तीन बाल अपचारी हिरासत में

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में सर्राफा दुकान में हुई चोरी…

1 hour ago

हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित…

4 hours ago