दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव बीआईटी में प्रारम्भ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय तकनीकी महोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय केंद्र बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर में मुख्य अतिथि भारत सरकार के उपक्रम माइक्रो स्मॉल एवं मीडियम इंटरप्राइजेज के सहायक निदेशक सतीश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य प्रौद्योगिकीविद, नासा वैज्ञानिक डॉ. कुमार कृष्ण के द्वारा किया गया।
महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नवीनतम तकनीकी इजाद का प्रयास हमें प्रतिदिन करते रहना होगाl क्योंकि आने वाला प्रत्येक नया दिन एक नई चुनौती को लेकर आता है। अगर हम अपने शोध कार्यों को नहीं करेंगे तो निसंदेह हम तकनीकी क्षेत्र में पिछड़ जाएंगे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नासा वैज्ञानिक डॉ. कुमार कृष्ण अपने संबोधन में कहा कि 54 वर्ष की सेवा मैंने नासा को प्रदान की है। मेरे अपने अनुभव से यह ज्ञात है कि हमने कहां से यात्रा शुरू की थी और आज हम कहां तक पहुंच चुके हैं। एक समय था जब हमें किसी दूर बैठे व्यक्ति से बात करने के लिए टेलीफोन भी मिलना दुर्लभ थाl वही आज हम पूरी दुनिया को अपनी मुट्ठी में मोबाइल के माध्यम से लेकर चलते हैं। यह नवीन तकनीक के प्रयास से जीवन सुलभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक ने चिकित्सा, विज्ञान, व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में अपनी जड़ों को बखूबी मजबूत किया है। हमें निरंतर नया सोचते हुए और बेहतर करना होगा, तभी हम विश्व पटल पर अग्रिम पंक्ति में स्थापित होंगे। महोत्सव में पूजा कुमार निदेशक इनोवा इंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड व प्रणव दिवेदी उद्योगपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप भारत के भावी कर्णधार हैं और आप पर भारत की उम्मीदें टिकी हुई है।
महोत्सव में अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के संबंद्ध 65 संस्थानों द्वारा महोत्सव में प्रतिभाग किया गया। जिसमें मॉडल प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति सहित तकनीक की विभिन्न विधाओं को प्रदर्शित किया। महोत्सव में निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, कार्यक्रम समन्वयक डॉ अरविंद पाण्डेय इंजीनियर अंकुर कुमार, डॉ आशीष सिंह, डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव श्रीवास्तव सहित संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी छात्र व छात्राएं उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

2 hours ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

2 hours ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

2 hours ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

2 hours ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

2 hours ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

3 hours ago