महिला अस्पताल हर्रैया का काम पूरा, हैण्डओवर की कार्यवाही पूरी करें – जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)। 100 बेड महिला अस्पताल हर्रैया का काम पूरा हो गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यदायी संस्था तथा सीएमओ को निर्देशित किया है कि 12 दिसम्बर से पहले हैण्डओवर की कार्यवाही पूरी करें। इसके पहले सीएमओ स्वयं जाकर अस्पताल का निरीक्षण करें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में, जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया है कि पंचायती राज विभाग द्वारा तैनात किए गये 24 जेई से कार्य लिया जाय। उन्होने यह भी कहा कि बाढ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़को, सरकारी भवनों से संबंधित विभाग इस्टीमेट तैयार करके एक सप्ताह में उपलब्ध कराये, ताकि राज्य आपदा अभिकरण से धन की मांग की जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अभियान के अन्तर्गत शुरू किए गये स्कूल बाउण्ड्री निर्माण 31 दिसम्बर तक पूरा करके 01 जनवरी को लोकार्पण कराया जाय। वर्तमान में 109 बाउण्ड्रीवाल पर कार्य चल रहा है। इसी प्रकार उन्होने 164 जूनियर हाईस्कूल के कायाकल्प का इस्टीमेट क्षेत्र पंचायत निधि से तैयार कराने का निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि गड्ढामुक्ति के सत्यापन के लिए तैनात अधिकारी एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने इंजीनियरिंग कालेज, अपूर्ण काशीराम आवास, पशुचिकित्सालयों का कायाकल्प, नवनिर्मित थानों के निर्माण कार्य तथा माझाकित्ता अव्वल सेतु निर्माण की प्रगति की समीक्षा किया और समय से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय परसरामपुर तथा कनेथू बुजुर्ग रूधौली में निर्माण स्थल पर पानी भरे होने के कारण कार्य 15 दिन विलम्ब से कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि, अटल आवासीय विद्यालय 28 फरवरी तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाय। उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि वर्ष 2016-17 से अभी तक अपूर्ण आगनबाडी भवनों की सूची उपलब्ध कराये, ताकि उसका निर्माण पूरा कराया जा सके।
पिछले माह जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश पर 15 नये गोआश्रय स्थल शुरू किए गये है। वर्तमान में कुल 71 गोआश्रय स्थल संचालित है। 22 अन्य स्थलों पर कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी स्थलों पर कम से कम 50 पशु अवश्य रखें जाय। 05 बीडीओ ने बताया कि उनके यहॉ कैटिल कैचर खरीदने की कार्यवाही प्रारम्भ हो गयी है। समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 12500 लक्ष्य के सापेक्ष 6634 पशु गोशालाओं में संरक्षित किए गये है।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लाक में 500-500 छुट्टा पशु आश्रय स्थलों में संरक्षित करने का निर्देश दिया है। उन्होने अवशेष 200 पशुओं को किसानों की सुपुर्दगी में देकर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। बीडीओ परसरामपुर ने बताया कि सुपुर्दगी में दिये गये पशुओं तथा गोसेवको का लगभग 09 लाख रूपया बकाया है। सीबीओ ने बताया कि हर्रैया में पर्याप्त धनराशि तहसील स्तर पर उपलब्ध है, जो तहसील स्तरीय समिति द्वारा बीडीओ के खाते में भेंजी जायेंगी। जिलाधिकारी ने शासन की नयी व्यवस्था के क्रम में धनराशि सीधे बीडीओ के खाते में भेंजने का निर्देश दिया है। गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारियों द्वारा की गयी जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत ना किए जाने पर, जिलाधिकारी ने सीबीओ को चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया है। समीक्षा में उन्होने पाया कि सल्टौआ तथा विक्रमजोत में गोआश्रय स्थलों का अच्छा कार्य हुआ है।
बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी मो0 सादुल्लाह ने किया। इसमें सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, एडीएम कमलेश चन्द्र, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीडीएजी अनिल कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, स्वतः रोजगार रामदुलार तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​ बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम नेहता (सिवान कलां), जनपद बलिया निवासी स्वर्गीय सुब्बा यादव के पुत्र सलम यादव को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया का विधानसभा सचिव नामित किया गया है।इस मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और डॉ. राजपाल कश्यप (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) की सहमति तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ बलिया के जिलाध्यक्ष गुरुजलाल राजभर की संस्तुति पर की गई है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र संजय चौहान (उर्फ टमाटर), ग्राम प्रधान एवं विधानसभा अध्यक्ष सिकंदरपुर (समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, बलिया) द्वारा जारी किया गया है। मनोनयन पत्र में उम्मीद जताई गई है कि सलम यादव अपने कर्मठ प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही, उनसे पार्टी के संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।इस मनोनयन की प्रतिलिपि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष (बलिया), जनपद बलिया के पार्टी सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को सूचनार्थ भेजी गई है। सलम यादव के नए सचिव बनने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

40 seconds ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

8 minutes ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

13 minutes ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

16 minutes ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

20 minutes ago

बीबीएयू में भारतीय भाषा पुस्तक योजना पर मंथन, गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों के प्रकाशन और प्रसार पर जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतीय भाषाओं को शिक्षा और ज्ञान…

25 minutes ago