चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना रुपईडीहा पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घण्टे के अन्दर खुलासा कर 2 चोरों को एवं चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार किया ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे नेतृत्व मे थाने में पंजीकृत मु.अ.सं. 278/2023 धारा 457/380 भादवि के सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के संबंध में एक टीम गठित कर दिया। इस पुलिस टीम ने 1 सितम्बर को घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर चोर अनवर खान पुत्र मेहंदी हसन निवासी घसियारन मोहल्ला थाना रुपईडीहा व राजू रायनी पुत्र बाबू रायनी निवासी कस्बा रुपईडीहा को पानी की टंकी नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन रूपईडीहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
इन चोरों की जब पुलिस टीम ने तलाशी ली तो अनवर खान के पास से 1 पायजेब, एक सोने की अंगूठी तथा 4000 हजार रुपये भारतीय मुद्रा, तथा राजू रायनी के कब्जे से तीन जोड़ी चांदी की पायल, 7 बिछुआ, एक सोने का झाला व कुल 3000 हजार रूपये भारतीय मुद्रा बरामद हुआ है। मुकदमा उपरोक्त में आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार अभियुक्तगणों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल राहुल सिंह प्रथम, कांस्टेबल सूर्यकान्त पाण्डेय शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

5 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

6 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

6 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

7 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

7 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

11 hours ago