कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगजन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में दिव्यांगजन के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में दिव्यांगजन को मिलने वाले लाभ बेहद कम थे और उनको विकलांग कहकर अपूर्णता का बोध कराया जाता था।प्रधानमंत्री बनने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले दिव्यांग नाम देकर उनमें विशिष्टता का बोध कराया और उनके आत्म-सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया। इसके अलावा दिव्यांगों को मिलने वाले लाभों में भी वृद्धि की। दिव्यांगता की श्रेणी को भी बढ़ाने का कार्य किया।
उन्होंने जिला प्रशासन को मुसहर टोलों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संतृप्त करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आशा है वनटांगिया ग्रामों में भी यह कार्यक्रम इसी प्रकार सफल रहेगा। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिव्यांगजन के प्रति लोगों के नजरिए में परिवर्तन हेतु उनकी पहचान को दिव्यांगजन के रूप में परिभाषित किया। जिला प्रशासन भी दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस निमित्त दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुसहर बाहुल्य गांवों में दिव्यांगजनों से जुड़ी सामाजिक योजनाओं से शत–प्रतिशत लाभार्थियों को लाभान्वित करने का काम किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि एक समाज के रूप में हम सबको किसी भी प्रकार की दिव्यांगता के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। जिला प्रशासन का प्रयास है कि दिव्यांगजनों को वो हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके, जिससे उन्हें समाज में आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जनपद में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिव्यांगता है तो दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जिला प्रशासन को अवगत कराएं, सम्बन्धित व्यक्ति को सभी संभव सहायता प्रदान किया जाएगा। संवाद कार्यक्रम के उपरांत 05 दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी महोदय ने विधायक सदर को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से बचाव हेतु जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सीडीपीओ सदर विजय चौधरी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, परामर्शदाता प्रियंका सिंह, लक्ष्मी रावत, दिलीप गुप्ता सहित दिव्यांगजन और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 minutes ago

त्योहारों में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें ये ट्रेंडी अंगरखा को-ऑर्ड सेट

लेखिका : रंजना नई दिल्ली। भारतीय परिधानों में महिलाओं की पसंद लगातार नए ट्रेंड के…

29 minutes ago

शादी से पहले चेहरे पर न करें आखिरी समय में एक्सपेरिमेंट, इन घरेलू नुस्खों में भी रखें सावधानी

शादी से डेढ़-दो महीने पहले शुरू करें ब्राइडल स्किनकेयर, आखिरी समय के प्रयोग से बचें…

35 minutes ago

PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम! 7 जनवरी से कोलकाता में प्रवासी भारतीयों का महामिलन

जानिए पूरा शेड्यूल Go नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों…

59 minutes ago

विकसित भारत 2047 की उड़ान बनाम वैश्विक वित्तीय दबाव—क्या भारत संभाल पाएगा आर्थिक संतुलन?

भारत की अर्थव्यवस्था का दोहरा इम्तिहान! एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र गोंदिया—वैश्विक अर्थव्यवस्था के…

1 hour ago

छिपा हुआ दुःख-दर्द…!

Go हरेक चेहरे पर मुस्कान सजाकर,दिल में वो दर्द छिपाकर बैठे हैं।दुनिया समझे सब कुछ…

1 hour ago