दिव्यांगता जागरूकता/रैली कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सर्व सेवा संस्थान नवरतनपुर-रसड़ी, नवानगर द्वारा विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांगता जागरूकता/रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ममता प्रजापति ने बताया कि संस्था द्वारा विश्व में दिव्यांगता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस को दिव्यांगजनों के प्रति जागरूक करना है। समान्यतः यह देखा गया है कि ग्रामीण परिवेश में दिव्यांगजनों को उपेक्षित समझा जाता है उन्हे अलग दृष्टिकोण से देखा जाता है दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों को सही दिशा में शिक्षण-प्रशिक्षण दिया जाय तो यह सामान्य व्यक्ति कि तरह अपने जीवन को आत्मनिर्भर कर सकते है। इस अवसर पर अध्यक्ष परमानन्द ने बताया कि पूरे विश्व में आज विश्व दिव्यांगता दिवस मनाया जा रहा है यह दिवस दिव्यांगजनों व समाज में समानता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जो इच्छाशक्ति एवं मानसिक बल में सामान्य लोगों की तुलना में कई गुना ज्यादा सक्षम है संसार में दिव्यांग आज हर तरह के कार्य कर रहे हैं और यह विश्व के लिए गर्व का विषय होना चाहिए इस दिवस के अवसर पर हमें दिव्यांगों को प्रोत्साहित करना चाहिए और ऐसा एक दिन ही क्यों बल्कि प्रत्येक दिन करना चाहिए।
इस अवसर पर सिंधराज, सुनिल कुमार प्रजापति, नागेन्द्र यादव, पवन, अरविन्द्र, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

16 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

16 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

17 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

17 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

19 hours ago