भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला सुनकर भाव विभोर हुए भक्तगण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को कथा के छठवें दिन सरयू तट स्थित आरती घाट पर कथा मनीषी पंडित केशव तिवारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीला का सुंदर प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनकर भक्तगण आनन्दित हो गए। आपको बताते चले कि, शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा अंतर्गत कथा मनीषी पंडित केशव तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के मनमोहक दृश्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने ग्वाल बालों के साथ माखन चोरी की और अपने मित्रों के साथ यमुना के तट पर खेल-खेल में कालिया नाग काली दह का मर्दन किया, कालिया नाग के फन पर भगवान नृत्य करते हुए अपनी लीला दिखाई, इस लीला को देखकर मां यशोदा और गोकुल की नर नारियां घबरा गई भगवान कृष्ण ने सबको विश्वास दिलाते हुए कहा कि कालिया नाग कुछ नहीं कर सकता। आगे व्याख्यान करते हुए कहा कि भगवान माखन चोरी करके ग्वाल वालों के साथ गोपियों के घरों से माखन चोरी करते थे और अपनी मित्र मंडली को खिलाते थे। एक दिन सखियों ने उलाहना लेकर मां यशोदा के पास आई,इस पर मां ने भगवान कृष्ण को ओखल में बांध दिया । बध जाने के बाद कृष्ण सफाई देते रहे गोपिया उलाहना देती रही । कथा के इस अवसर पर यजमान रामाशंकर जायसवाल, गिरिजा शंकर जायसवाल, विनोद जायसवाल, कार्तिक जायसवाल ,मनोज जायसवाल ,मुन्ना जायसवाल,अरविंद जायसवाल, अजय जायसवाल, डॉ कार्तिक जायसवाल,अविनाश जायसवाल, जायसवाल,सुधाकर त्रिपाठी,राजकुमार जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जायसवाल, अनिता जायसवाल, अंजू जायसवाल, अम्बिका जायसवाल, लीलावती , प्रभावती , चंद्र किरण , केतकी , सरिता, कमलादेवी, ममता तिवारी, सहित आदि गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago