संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने आगामी 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद में विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक किया।
बैठक में उन्होंने सभी को निर्देशित किया 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार-प्रसार का होना आवश्यक हैl सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के उपरांत समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकगण क्रमशः नीरज, जितेंद्र, लल्लन, अफराक अहमद, अरविंद कुमार राय, अनिल कुमार राय, सुरेश चंद्र, प्रमिला देवी, मु० जावेद खान, फिरदौस फातिमा, प्रियंका, बलदेव, शैलेंद्र प्रताप, मनीष कुमार, मंजू रानी शर्मा समेत कार्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।
पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…
शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…
पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…
थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…
सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…
17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…