कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के सातवें दिन मंगलवार की रात्रि रामलीला मे कलाकारों ने सूर्पनखा के नाक कान काटने के प्रसंग का मंचन किया जिसे देख उपस्थित श्रद्धालु हर्षित हो उठे।
पंचवटी में भगवान राम को देखकर मोहित सूर्पनखा उनसे विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम प्रस्ताव को ठुकराकर लक्ष्मण के सामने प्रस्ताव रखने की बात कहते हैं। लक्ष्मण भाई की आज्ञा के बिना शादी न करने की बात कहते हैं। एक बार फिर सूर्पनखा राम के पास जाती है, तो वही जबाव मिलता है। इस पर गुस्साई सूर्पनखा मां सीता को बुरा भला कहती है और लक्ष्मण के पास जाकर राम को अपशब्द कहती है, तो तमतमाए लक्ष्मण कटार से सूर्पनखा के नाक-कान काट देते हैं। इस दौरान संजय तिवारी, संदीप राय, उपेन्द्र आर्य, राजकुमार खरवार, गुड्डू सिंह, राजकुमार गुप्ता, भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, हरख यादव, राधेश्याम पासवान, उमेश आर्य, विनोद शर्मा, प्रदीप गुप्ता, केदार प्रसाद, पुजारी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…