कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत विजयपुर दक्षिण पट्टी के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में, शिव नाडर फाउंडेशन की विद्याज्ञान परियोजना की प्रवेश परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर नाम रौशन किया है।
उक्त गांव निवासी सोनम प्रजापति पुत्री सच्चन प्रजापति व दिव्यांशु यादव पुत्र नत्थू यादव एचसीएल कंपनी के संस्थापक शिव नाडर संस्थान द्वारा संचालित विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु, दो चरणों की प्रवेश परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण उत्तीर्ण कर अंतिम रूप से चयनित हुए। विद्याज्ञान में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक की सीबीएसई माध्यम से विश्वस्तरीय एवं उत्कृष्ट आवासीय शिक्षा नितान्त निःशुल्क प्रदान की जाती है, जिसमें शिक्षा, छात्रावास, भोजन, यूनीफॉर्म, पुस्तकें, कम्प्यूटर शिक्षा, खेल-कूद, संगीत शिक्षा, नेतृत्व विकास आदि की सुविधा सम्मलित हैं। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद व शिक्षक उत्कर्ष श्रीवास्तव के योगदान को दिया है। प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार दुबे, अमरेश कुमार शुक्ल, प्रमिला, राजा प्रसेनजीत, शिक्षामित्र इंद्रावती देवी, माया सिंह आदि ने सफल छात्रों को शुभकामना दी है।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…