Categories: Newsbeat

गौरीबाजार में मारपीट के मामले में एक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस समेत हथियार बरामद

पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लखनचक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक पंच बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे अजय चौहान के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई थी। आरोप है कि मुकेश चौहान ने अपने भाई अखिलेश चौहान और दोस्तों सचिन, रोहित व किशन चौहान के साथ मिलकर अजय चौहान को पंच से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पिस्टल तानने का भी आरोप है। सूचना मिलने पर गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने मामले में मुकेश चौहान (22) पुत्र मोहनलाल, निवासी बनचरा जगदीशपुर, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने थाना गौरीबाजार में मुकदमा अपराध संख्या 452/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 351(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 4/25 में मुकदमा दर्ज किया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल तेजू गौड़ और कांस्टेबल प्रदीप यादव शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू की पहल से स्कूली विद्यार्थियों में बढ़ेगा नवाचार और उद्यमिता का रुझान

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…

1 hour ago

हरखपुरा में 3.17 करोड़ रुपये से बनेगा भव्य बारात घर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…

1 hour ago

शिक्षक निर्वाचन में महराजगंज में 81.41 प्रतिशत मतदान

3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…

1 hour ago

ब्रह्मानंद हत्याकांड में दो महिलाओं की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले का चर्चित ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय…

1 hour ago