3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा व्यवस्था
मतदान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराई गईं मतपेटिया
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में महराजगंज में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। जनपद में कुल 81.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 3572 पंजीकृत मतदाताओं में से 2908 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमंगंज और सदर ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मिली। डीएम ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिया कि केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित नियमों से हटकर व्यक्तिगत विवेक के आधार पर कोई कार्य न किया जाए। मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने, निष्पक्षता सुनिश्चित करने और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जनपद में मतदान के लिए कुल 3572 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 2319 पुरुष और 589 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 2908 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 81.41 रहा।
मतदान समाप्त होने के बाद सभी केंद्रों से मतपेटियों को जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिलाधिकारी ने स्वयं इस प्रक्रिया की निगरानी की और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने में सहयोग के लिए मतदान कार्मिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के प्रति आभार जताया।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले का चर्चित ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय…