महिलाओं की सुरक्षा पर तीखा हमला
गोरखपुर( राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का असर गोरखपुर में भी नजर आया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा से अपनी यात्रा शुरू की और कचहरी चौराहा होते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंचते हुए कमिश्नरी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवालः कांग्रेस
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है और पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए विरोध दर्ज कराया।
महासचिव का बयान भाजपा सरकार को घेरते हुए
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार और गोरखपुर जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने किया। ज्ञापन देने के बाद, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे आरोप लगाए और कहा कि यह प्रदर्शन एक ताकतवर संदेश देने के लिए है कि कांग्रेस अपनी बात मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश की जनता के अधिकारों की रक्षा और पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ एकजुटता की आवाज है।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…