भगवान के बाल लीलाओं का वर्णन सुन भक्तिमय हुए श्रद्धालु ।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।सलेमपुर के पण्डित हरैया में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा में आचार्य ब्रजेश मणि त्रिपाठी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा का रसपान कराया। भगवान के गोकुल आगमन पर पूरा ब्रजमंडल आनंदित हो उठा सारे ब्रजवासी एक दूसरे पर दूध, दही, माखन को उड़ेल कर बधाई दे रहे हैं। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की यह सारे ब्रजवासी गा रहे हैं। भगवान के जन्म के छठवें दिन पूतना का आगमन होता है, जो अपने स्तनों में विष लगाकर भगवान को मारना चाहती है, भगवान ने ऐसी बालघातनी पूतना पर भी कृपा करके उसे मातृवत स्नेह देते हुए मुक्त कर दिया। भगवान ग्वाल बालों के साथ मिलकर माखन चोरी की लीला करते हैं। गोपियां माता यशोदा जी से शिकायत करती हैं तब मैया भगवान को रस्सी से बांध कर उन्हें ऊखल से बांध देती हैं, जिससे भगवान ने कुबेर के पुत्र नलकूबर और मणिग्रीव जो यमलार्जुन के वृक्ष के रूप में खड़े थे उन पर कृपा किया है। कालिया नाग पर प्रभु ने कृपा किया। गोवर्धन पूजा के द्वारा भगवान ने प्रकृति से प्रेम करना सिखाया है। इस दौरान डॉ परमहंस मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, बाल्मीकि त्रिपाठी, मृत्युंजय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।।

rkpnews@desk

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

3 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

3 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

4 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

4 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

4 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago