मताधिकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत जरूरी-एसडीएम

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मताधिकार लोकतंत्र की मज़बूती के लिए ज़रूरी हैं यह भारतीय प्रजातंत्र की ख़ूबसूरती है। आम आदमी को मिला मतदान का अधिकार ,एक वयस्क भारतीय नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराते हुए एक मज़बूत सरकार और जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ।यही एक ज़िम्मेदार नागरिक का दायित्व है । उक्त उदगारस् स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज़ देवरिया के बाबा राघवदास सभागार में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए, उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने व्यक्त किया ।महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र ने छात्र छात्राओं का आवाहन किया कि 1 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष हो रही है वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराने के लिए, आवश्यक सूचना और प्रपत्र अपलोड करें ।जो लोग ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकते वे फ़ॉर्म 6 भरकर निर्धारित तिथि तक जमा करें ।प्रोफ़सर मिश्र ने इस बात पर ज़ोर दिया कि नवयुवक केवल स्वयं ही मतदाता न बने अपितु आस पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें तभी लोकतंत्र मज़बूत होगा ।मतदान का अधिकार हमारा महत्वपूर्ण अधिकार है बिना किसी ज़ोर ज़बरदस्ती और लोभ में पड़े हमें मतदान करना चाहिए । सहायक प्रोफ़ेसर डॉ ब्रजेश यादव ने इस बात पर ज़ोर दिया एक ज़िम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वहन करते हुए, 18 वर्ष की आयु पूर्ण पूर्ण करने वाले सभी भारतीयों को अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराना होगा ।गोष्ठी में अमरजीत सिंह लेखपाल,सत्तार अंसारी, जितेन्द्र तिवारी और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago