Categories: कविता

मंज़िल

ज़िंदगी में मायूसी न ठहर सके,
शाम सूरज ढले सुबह फिर उगे,
धीरे धीरे ज़िन्दगी यूँ चलती रहे,
मंज़िल की राह यूँ तय होती रहे।

जीवन के प्रश्न हल करने पड़ेंगे,
पवित्रता से अर्चन करने पड़ेंगे,
आराध्य को ये अर्ध्य देने पड़ेंगे,
सभी स्वप्न साकार करने पड़ेंगे।

चुनोती स्वीकार करनी ही होगी,
अवसर मिले तो लाभ लेने पड़ेंगे,
साहिल तक यदि पहुँचना है तो,
नौका के पतवार ख़ुद ख़ेने पड़ेंगे।

उलझने आयेंगी, सुलझानी होंगी,
सारे खेल जम करके खेलने होंगे,
जीवन के कष्ट सहन करने पड़ेंगे,
हँस-हँस कर ये पल बिताने पड़ेंगे।

दुःख-सुख का मेला जीवन है,
जीवन के यह गीत गाने पड़ेंगे,
पोथी के सब पन्ने पलटने पड़ेंगे,
जीवन के सारे पाठ पढ़ने पड़ेंगे।

जीवन ऐसा घट है जहाँ अमृत है,
तो दूसरी ओर विष भी तो होता है,
आदित्य यही जीवन का सन्देश है,
उसे द्रुतगति से चहुँ ओर फैलाना है।

  • कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
Karan Pandey

Recent Posts

25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़े फैसले और ऐतिहासिक मोड़

25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ25 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ भारतीय और विश्व इतिहास में कई…

28 minutes ago

संत कबीर नगर: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर बीडीओ और सचिव से अभद्रता का आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के पौली ब्लॉक में…

4 hours ago

लखनऊ में दर्दनाक घटना: दो मासूम बेटियों के सामने मां ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माल क्षेत्र के जलौली गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने…

4 hours ago

कश्मीरी गेट में गैंगस्टर के वकील की कार पर फायरिंग, 4 राउंड चली गोलियां, एक घायल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार (24 फरवरी)…

4 hours ago

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं, जन्म और निधन

आज का इतिहास 25 फ़रवरी: क्यों है यह दिन खास?आज का इतिहास 25 फ़रवरी राजनीतिक…

11 hours ago