लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माल क्षेत्र के जलौली गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय सीमा ने गांव के विजय की बाग में कथित तौर पर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उनकी 10 वर्षीय दिव्यांशी और 3 वर्षीय रुचि पास ही मौजूद थीं।
बेटियों के सामने उठाया कदम
परिवार के अनुसार, सीमा सुबह करीब 8:30 बजे जान देने की बात कहकर घर से निकली थीं। मौसी रेनू उन्हें समझाकर वापस ले आईं। करीब एक घंटे बाद वह दोबारा शौच का बहाना बनाकर बाग की ओर चली गईं।
बेटियां भी पीछे-पीछे पहुंचीं तो देखा कि मां पेड़ पर चढ़कर फंदा लगा रही हैं। बड़ी बेटी दिव्यांशी ने रोकने की कोशिश की, लेकिन सीमा ने उसे धक्का दे दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सीमा का शव पेड़ से लटका मिला।
ये भी पढ़े – कश्मीरी गेट में गैंगस्टर के वकील की कार पर फायरिंग, 4 राउंड चली गोलियां, एक घायल
पति पर हत्या का आरोप
सीमा की मां कलावती ने दामाद जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह बेटी के साथ मारपीट करता था और उसी ने हत्या कर शव लटका दिया।
वहीं किसान जितेंद्र का कहना है कि पत्नी लंबे समय से पथरी और कमर दर्द से परेशान थीं और तीन साल से इलाज चल रहा था। घटना के समय वह खेत पर थे।
पुलिस जांच जारी
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette
foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…
फोटो X गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान…
फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…
AI निर्मित बरेली में 13 अक्टूबर को हो सकती है बड़ी घोषणा, 2500 से बढ़कर…
मकेर में 15 मिनट के भीतर दो जगह टूटे तटबंध, घरों से लेकर खेतों तक…
फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…