राणी सती दादी के जन्मोत्सव पर जय दादी के जयकारों से कार्यक्रम स्थल पर 211 महिलाओं ने दादी का किया मंगल पाठ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलरामपुर मे झुझनू वाली दादी का मंगल उत्सव भगवतीगंज स्थित अग्रवाल भवन के महाराजा अग्रसेन मंदिर में 12 वाँ मंगल पाठ उत्सव व राणी सती दादी के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सहयोगी संस्था राणी सती दादी परिवार महिला मंगल समिति व आयोजक राणी सती दादी परिवार मंगल समिति भगवतीगंज बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम किया गया जिसमें 211 महिलाओं ने दादी का मंगल पाठ किया राणी सती कथा की सुनाते हुए कलाकारों ने नृत्य नाटिका का मंचन भी किया अग्रवाल भवन के महाराजा अग्रसेन मंदिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने राणी सती दादी के जन्म से लेकर शिक्षा-दीक्षा,शादी व वीरगाथा का वर्णन किया महिलाओं ने विधिविधान से हल्दी रस्म निभाई मेंहदी ओ मेंहदी इतना बता दे कौन सा काम किया है.तथा जय दादी के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा कार्यक्रम में चुनरी व लाल साड़ी पहने महिलाओं ने राणी सती के भजन गाई जिसमें सूरत से आई पाठवाचिका सुरभी बिरजुका ने सुनाया कि चुनडी ल्याजा हा भवानी थारा सेवक आज रे,आढो ओढो ना दादी जी थोड़ा आगे आय रे,मान राख लो भवता को मैया थे तो आज रे,होंगे ठाठ निराले तेरे होंगे ठाठ निराले,एक बार तू भी दादी के घर में मंगल पाठ करा ले.दादी जी के मंगल को दादी ही सजाती हैं किस्मत वालों के घर में दादी आती है.कार्यक्रम में राणी सती का सुंदर दरबार सजाया गया महिलाओं ने तन धन बाबो सेठ म्हारी नारायणी सेठानी मइया की कृपा जिस पर हो जाए मौज उड़ाए,दादी तेरे भरोसे मेरा परिवार है.आदि गीतों पर डांडिया नृत्य किया जिसमे बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम,धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू चैयरमेन,सौम्य अग्रवाल,सुशील हमीरवासिया,देवी कांन्त अग्रवाल अंकुर अग्रवाल,सीता राम तुलस्यान,अजय अग्रवाल मनीष तुलस्यान,सुशील अग्रवाल सुरेंन्द्र अग्रवाल,प्रवीण अग्रवाल रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक व जिलाध्यक्ष वैश्य समाज जनपद बलरामपुर,डी पी सिंह,मनोज चौरसिया मौजूद रहे

Karan Pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago