नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार (24 फरवरी) की रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की कानूनी टीम से जुड़े होने का दावा करने वाले वकील की कार पर अज्ञात हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है।
रात साढ़े 10 बजे हुई वारदात
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास पांच लोगों को ले जा रही सुजुकी सियाज कार पर पीछे से गोलियां चलाई गईं। हमले में कार का पिछला शीशा टूट गया।
एक व्यक्ति की कमर में लगी गोली
घटना में संदीप नामक युवक घायल हो गया, जिसे कमर में गोली लगी है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में सवार पांच लोगों में से एक वकील हैं, जो लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा होने का दावा करते हैं।
ये भी पढ़े – क्लासरूम में शर्मनाक हरकत! देवरिया स्कूल वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
स्कूटी सवारों पर शक
वकील दीपक खत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक स्कूटी पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने आशंका जताई कि पहले से रेकी की जा रही थी या उनका पीछा किया जा रहा था। मंदिर से निकलकर घर जाते समय कार के पिछले हिस्से को निशाना बनाया गया।
किसने करवाई फायरिंग?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस हमले के पीछे कौन है। फिलहाल किसी भी गैंग या व्यक्ति ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। दिल्ली पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2021/05/blog-post.html?m=1#google_vignette
AI निर्मित बरेली में 13 अक्टूबर को हो सकती है बड़ी घोषणा, 2500 से बढ़कर…
मकेर में 15 मिनट के भीतर दो जगह टूटे तटबंध, घरों से लेकर खेतों तक…
फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस के…
फोटो goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित ट्रिपल आईटी के…
फोटो X ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी; सुप्रीम कोर्ट तक…