प्रतिबंध के बाद भी जंतर मंतर पर पहुंचे हिन्दू महासभा के प्रदर्शनकारियो ने पुलिस के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा: बीएन तिवारी

बांग्लादेश का भारत में विलय कर अखंड भारत निर्माण को साकार करे भारत सरकार: रविन्द्र द्विवेदी

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)l बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद निरंतर हिंदुओं के नरसंहार और हिन्दू धर्मस्थलों पर हमलों से क्षुब्ध अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में जंतर मंतर पर 13 अगस्त को प्रचंड प्रदर्शन का ऐलान किया था। दिल्ली पुलिस द्वारा अनुमति रद्द किए जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पहुंच गए। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति रद्द करने की प्रदर्शनकारियों को जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मांगों का सात सूत्री ज्ञापन पत्र सौंपा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के बाद हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेश के ताजा हालत और हिंदुओं के उत्पीड़न पर भारत सरकार और विपक्षी दलों के मौन को उनकी बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति नकारात्मक सोच से जोड़ा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री को दिए ज्ञापन के माध्यम से भारत में रह रहे सभी बांग्लादेशियों को बांग्लादेश वापस भेजने और बांग्लादेश के हिंदुओं को भारत बुलाकर उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान करने की मांग की गई है। उन्होंने भारत सरकार को एक अन्य विकल्प सुझाते हुए बांग्लादेश पर सैन्य हमला कर बांग्लादेश का भारत में विलय कर सन 1971 की गलती को सुधारने और अखंड भारत निर्माण की पहल करने की मांग की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

30 minutes ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

32 minutes ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

35 minutes ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

44 minutes ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

48 minutes ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

57 minutes ago