बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज की कड़ी प्रतिक्रिया

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अनंत श्री विभूषित द्वारका शारदा एवं ज्योतिष द्विपीठाधीश्वर जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है वो मानव जाति और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उपासना के स्थल को वहां नुकसान पहुंचाया जा रहा है। माता बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करूंगा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में और भी कदम उठाए जाएं ताकि बांग्लादेश में धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाया जाए, उनके उपासना के स्थलों की सुरक्षा की जाए, जो हिन्दू भाई हिन्दुस्तान आना चाहते है उन्हें यहां लाया जाए, वहां महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा की जाए।”

जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने यह भी कहा कि भारतवर्ष में जो अवैध रूप से घुसपैठिए रह रहे हैं, उन्हें देश से बाहर निकाला जाए। भारत सरकार में वह शक्ति है कि वो कश्मीर, पाकिस्तान, बांग्लादेश भी लेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि धर्म के अधीन राजनीति होनी चाहिए। राजनीति धर्म से दिशा प्राप्त करे तो राष्ट्र और विश्व में शांति फैल जाए। हमारे यहां तो जन्म से लेकर मृत्यु तक धर्म से संबंधित होता है। भारत की यही महत्ता है कि यहां धर्म की धड़कन धड़कती है।”

जगद्‌गुरू स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज का यहां भव्य स्वागत किया गया एवं भक्तों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। पुष्प वर्षा करके और मालार्पण करके गुरुदेव का स्वागत किया। यहां लोगों ने भजनों का भी आनंद लिया।

शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती के इस कार्यक्रम में पहुंचकर भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। जगद्गुरु स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि पंकजा मुंडे के पिता गोपीनाथ मुंडे से उनका काफी करीबी और भावनात्मक संबंध रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago