एम देवराज बनाए गए नियुक्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव

रविन्द्र नायक को प्रमुख सचिव कृषि की जिम्मेदारी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य सराकर ने पांच अधिकारियों की पोस्टिंग में फेरबदल किया है, जिसके मुताबिक आईएएस एम. देवराज को नियुक्ति एवं कार्मिक विभागा का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास जीएसटी विभाग की जिम्मेदारी पहले से हैं, जिसके बाद उन्हें ये अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वे प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा बने रहेंगे।
आईएएस के. रविन्द्र नायक को कृषि विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है उन्हें प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, पशुधन विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, साथ ही वे सचिवालय के प्रमुख सचिव भी बने रहेंगे।
इसके अलावा आईएएस मोनिका एस. गर्ग को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है इनके पास अल्पसंख्यक कल्याण भी बना रहेगा।
बीना कुमारी मीणा को महिला एवं बाल विकास विभाग से हटाकर आयुक्त आयुष की जिम्मेदारी दी गई है।इसके साथ वे प्रमुख सचिव आबकारी, गन्ना विकास विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
लीना जौहरी को आयुक्त आयुष विभाग से हटाकर, प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, वे महिला कल्याण की भी प्रमुख सचिव होंगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

9 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

10 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

12 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

17 hours ago