मुसलमान और दलित जब कांग्रेस में थे तब भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे – शाहनवाज़ आलम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस का दलित बाहुल्य मुहल्लों में चाय की दुकानों पर संविधान चर्चा का 10 दिवसीय अभियान 15 जून से शुरू हो गया। इस अभियान में 25 जून तक तीन हज़ार चाय की दुकानों पर भाजपा शासन में संविधान पर मंडराते खतरे और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस के साथ आने की ज़रूरत पर लोगों से संवाद किया जा रहा है।
कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा कि प्रत्येक ज़िला और शहर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी द्वारा रोज़ दो-दो चाय की दुकानों पर संविधान बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनवाने का आह्वान किया जाएगा। इस तरह रोज़ पूरे प्रदेश में 300 दुकानों पर यह चर्चा होरही है।
इस दौरान दलित समाज को कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों में मिले ज़मीन के पट्टों, दलितों की ज़मीन को गैर दलितों के क़ब्ज़े से बचाने के लिए बनाए गए क़ानून को भाजपा सरकार द्वारा बदल दिए जाने जैसे मुद्दों पर संवाद किया जारहा है।
साथ ही यह भी समझाया जारहा है कि जब तक दलित और मुसलमान एक साथ मिलकर कांग्रेस को वोट देते थे तब तक संविधान विरोधी भाजपा के पूरे देश में सिर्फ़ दो सांसद होते थे। आज अगर भाजपा को फिर से दो सीटों पर पहुंचाना है तो दलित और मुसलमानों को फिर कांग्रेस को वोट करना होगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सीमा पार बाइक तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त, सोनौली पुलिस ने तीन वाहन चोर दबोचे

जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई वाहन चोरियों का खुलासा- नेपाल में बेच दी…

6 hours ago

35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया आरक्षी

जैतीपुर थाने में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई विवेचना निस्तारण के नाम पर मांगी…

7 hours ago

उच्च शिक्षा में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने हेतु बीबीएयू के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में कंसोर्टियम फॉर एजुकेशनल कम्युनिकेशन (सीईसी)…

7 hours ago

बाढ़ से निपटने को महराजगंज तैयार, चारों तहसीलों में एक साथ हुआ मेगा मॉक ड्रिल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संभावित बाढ़ आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित…

7 hours ago

सैनिक बंधु बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में…

7 hours ago

जिला पुस्तकालय के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर, समिति बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय समिति…

7 hours ago