डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विनय दुबे ने एन सी सी कैम्प का लिया जायजा

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के भागलपुर ब्लाक में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। 49 में यूपी बटालियन एनसीसी देवरिया के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या 175 के नवें दिन बुधवार 19 दिसंबर 2023 को कैडेटों ने प्रातः फिजिकल ट्रेनिंग की, इसके पश्चात हवलदार विकास गुरुंग द्वारा मैप की परिभाषा व मैप के प्रकार के बारे में कक्षाओं का संचालन किया गया।
डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विशाल दुबे एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गोरखपुर ने बुधवार को शिविर का दौरा किया, जिसकी शुरुआत कैडेटों द्वारा क्वार्टर गार्ड पर उन्हें सशस्त्र सलामी से हुई। इसके पश्चात डिप्टी कमांडर ने सभी पीआई स्टाफ व सिविल स्टाफ एवं बीजीएमआईसी कॉलेज के प्रधानाचार्य ए बी लाल से बातचीत की और सभी कैडेट के साथ आज तक हुई गतिविधियों का जायजा लिया तथा फायरिंग रेंज, पी लाइन, मेस, कुक हाउस एवं शिविर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मेजर भरत यादव, कैप्टन योना पॉल, लेफ्टिनेंट अखिलेश कुमार पांडेय, प्रथम ऑफिसर राजेश मिश्रा, प्रथम अफसर एसके मौर्य पीआई स्टाफ में सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार पाल कृष्ण पाल, नायब सूबेदार बलजीत सिंह, नायब सूबेदार राजविंदर सिंह, नायब सूबेदार विक्रमजीत सिंह, नायब सूबेदार बेदन कंडुल एन ए, बीएच एम कमल राय, हवलदार सरोज गुरुंग, धन बहादुर श्रेष्ठा, मणिराज थापा, धौज बहादुर मगर, हरि बहादुर राय, जिगमी तमांग तथा सिविल स्टाफ में वरिष्ठ सहायक राजकमल दीक्षित, सविता प्रसाद कनिष्ठ सहायक विमलेश कुमार, विभोर शुक्ला एवं अन्य पीआई स्टाफ तथा सिविल स्टाफ उपस्थित रहे।
शिविर में सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 49 बटालियन के विभिन्न 15 कॉलेज से आए कैडेटों द्वारा गायन, नृत्य, भाषण एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए तथा शिविर में हुई ड्रिल, ग्रुप डिस्कशन, मार्क परीक्षा, फायरिंग तथा रस्साकसी प्रतियोगिताओं में विजेता एवं विजेता रहे कैडेटों को कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नगर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज टाउन की बिजली व्यवस्था लोगो के लिए नासूर बन गई है। सोमवार…

12 hours ago

ट्रेन में विवाद के बाद फरार युवक चढ़ा जीआरपी के हत्थे

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) देवरिया ने ट्रेन…

12 hours ago

उप निदेशक पंचायत ने विकास कार्यों और पंचायत भवनों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार उप निदेशक (पंचायत) आजमगढ़ मंडल अभय…

12 hours ago

आम की उन्नत किस्मों से विकसित होगा विश्वविद्यालय का हरित बाग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वृहद वृक्षारोपण पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में…

12 hours ago

महाविद्यालय परिसर में शताधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के टुंगपार स्थित शिवशंकर…

13 hours ago

अवैध ऑनलाइन कीटनाशी बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने जनपद…

13 hours ago