पत्रकार समाज का होता है दर्पण – श्यामनारायण मिश्र

ग्रापए सलेमपुर तहसील इकाई की बैठक सम्पन्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सलेमपुर की बैठक सम्पूर्ण क्लासेज के प्रांगण में तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने व पत्रकार समाज के हित के लिए संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई। सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय ने कहा कि संगठन पत्रकार समाज के लिए हर कुर्बानी देने को हमेशा तैयार रहता है। पूर्व अध्यक्ष केपी गुप्त ने कहा कि आज के परिवेश में निष्पक्ष पत्रकारिता करना बड़ा ही दुरूह कार्य है। अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है ,आज जरूरत है समाज के विकृतियों को प्रमुखता से उठाने की।समाजसेवी डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज अगर देश मे लोकतंत्र सुरक्षित है तो उसमें पत्रकारिता का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। डॉ वीवी तिवारी ने कहा कि संगठन को और गतिशील बनाये जाने की जरूरत है। अवधनारायण मिश्र ने कहा कि संगठन को और विस्तार करने की आवश्यकता है, पत्रकार जनता की आवाज बुलंद करने का काम करता है इसको ईमानदारी से करने की जरूरत है।बैठक को आनंद उपाध्याय, जितेंद्र पांडेय, रत्नेश यादव, रामु यादव,राकेश यादव, सुरेश चौरसिया, विपिन जायसवाल, चंद्रकांत तिवारी, बृजेश धर द्विवेदी,विवेकधर द्विवेदी,अनिल मिश्र, संजीव कुमार, संतोष सिंह, आफाक अहमद, सुधीर पांडेय, अनूप उपाध्याय आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

17 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago