बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)
बिटिया के जन्मदिन की ख़ुशी को मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मना कर नगर पंचायत बड़हलगंज की चेयरमैन प्रीति उमर और उनके पति भाजपा नेता महेश उमर ने समाज को एक नई दिशा देने के पहल का अनूठा प्रयास किया।
बुधवार को नगर पंचायत बड़हलगंज की अध्यक्ष प्रीति उमर की छोटी पुत्री आकांक्षा उमर का जन्मदिवस, लक्ष्मी सर्व विकलांग सेवा संस्थान के संरक्षण में पल रहे मानसिक दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गया। अपने पति महेश उमर के साथ दिव्यांग केंद्र पहुची चेयरमैन प्रीति उमर ने दिव्यांग बच्चों में चॉकलेट, ब्रेड, मिष्टान्न और अन्य उपहारों को वितरित किया। जिन्हें पाकर समाज की उपेक्षा के शिकार दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान सबसे बड़ी खुशी का अहसास देता हैI संस्था के प्रबंधक देवराज सिंह, प्रधानचार्य सुमन यादव, सहायिका किरन, यास्मीन, अंजली, व हुमदा के साथ नगर पंचायत कर्मी, मनोज निगम, विकाश गौड़, उमेश यादव, हिमांशू गौड़, प्रकान्त उमर, रचित उमर आदि मौजूद रहे।
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…