डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने का भरोसा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की राजनीति हमेशा तुष्टिकरण पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण समाजवादी पार्टी का पुराना इतिहास रहा है, जो प्रदेश की एकता और कानून व्यवस्था के लिए घातक साबित हुआ है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। धर्म और आस्था से जुड़ी हर गतिविधि को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराया जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा कि व्रत के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करने की दिशा में शासन पूरी सतर्कता बरतेगा। उन्होंने कहा कि हर उपभोक्ता को यह जानने का अधिकार है कि वह जिस विक्रेता से सामग्री खरीद रहा है, वह कौन है।

इस क्रम में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरिया (कट्टरपंथी इस्लामी कानून) जैसी व्यवस्था लागू करना चाहती है, जो देश और प्रदेश के संवैधानिक ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश को आतंक और दंगों की आग में झोंकना चाहती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जो लोग जाति और धर्म के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करना चाहते हैं, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। सरकार हर धर्म का सम्मान करते हुए सभी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ब्रजेश पाठक के इस बयान से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ना तय है, खासकर धार्मिक आयोजनों और कानून व्यवस्था को लेकर।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

33 seconds ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

41 minutes ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

50 minutes ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

59 minutes ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

1 hour ago

बेरोजगारों को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर एक माह तक चलेगा कुकरी और बेकरी प्रशिक्षण महराजगंज…

1 hour ago