जेपीएनआईसी अब एलडीए के हवाले, योगी कैबिनेट ने सपा सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगाई अंतिम मुहर


लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी पार्टी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे जेपीएनआईसी (JPNIC) को लेकर चल रहे लंबे विवाद पर आखिरकार योगी सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जेपीएनआईसी को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को सौंपे जाने पर मुहर लगा दी गई है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में इस परियोजना पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च कर निर्माण कराया गया था। उस समय इसके संचालन के लिए “जेपीएनआईसी सोसायटी” का गठन किया गया था, जिसे अब योगी सरकार ने भंग करने का निर्णय लिया है।

नई व्यवस्था के तहत अब जेपीएनआईसी के संचालन, रखरखाव और प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के पास रहेगी। एलडीए इसे आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक संसाधनों के जरिए संचालित करेगा।

बताते चलें कि जेपीएनआईसी (जवाहर भवन और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के निकट स्थित) एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर है, जिसका निर्माण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए किया गया था। लेकिन निर्माण के बाद से ही इसके संचालन को लेकर विभिन्न स्तरों पर विवाद और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

अब एलडीए के अधीन आने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि यह भव्य परिसर पूरी तरह से सक्रिय हो सकेगा और सार्वजनिक एवं निजी आयोजनों के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित होगा

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago