जनपद भ्रमण पर आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले-सरकार ने संगठित अपराध को समाप्त किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भ्रमण पर शनिवार को आए उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्व प्रथम संत कबीर निर्वाण स्थली मगहर पहुंचकर संत कबीर दास की समाधि और मजार के दर्शन कर शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होनें दौरान नव उद्घाटित संत कबीर अकादमी का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला में पशुओं को फल खिलाया। इसी दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप वर्मा ने विभिन्न मांगो से सम्बंधित एक ज्ञापन भी उप मुख्यमंत्री को सौपा जिस पर उन्होने सकरात्मक आश्वासन दिया।
इसके पूर्व नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा के नेतृत्व में श्री पाठक का फूल-मलओं व अंगवस्त्रम ओढा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार गुप्त, संदीप वर्मा, अरुण कुमार गुप्त, सुजीत कुमार, कमरे आलम सहित नगर पंचायत के सभासद उपस्थित रहे।


मगहर से आगे बढ़ने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव व खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी की अगुआई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए गदा भेंट किया किया।
इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री पाठक उच्च प्राथमिक विद्यालय, बघौली पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यालय द्वारा बच्चों को दिये जाने वाले भोजन को बच्चों के साथ खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा एवं बच्चों से भी प्रतिदिन मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में बातचीत किया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बघौली की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बालिकाओं को अध्ययन समाग्री वितरित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
इसी बीच उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के पहूंच गए जहाँ इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक का गहनता से निरीक्षण किया।इस दौरान मरीजों व तीमारदारो से बात कर दुख-दर्द भी जाना।
उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान ओपीडी के सभी कक्षों का निरीक्षण करते हुए मौजूद मरीजों से जानकारी ली। अस्पताल के मैटरनिटी विंग के निरीक्षण के दौरान वहां बैठे धनघटा क्षेत्र एक तीमारदार राम उजागिर के पास बैठ कर पूरी आत्मीयता से जानकारी प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गिरोह बनाकर अपराध करने वालों को समाप्त किया है। अपना हो या पराया किसी पर कार्रवाई करने में कोताही नहीं की गई।
अस्पताल परिसर में मिडिया कर्मियों से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। ताकि गांव गरीब का भी विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार बगैर किसी भेदभाव के काम कर रही है अपराधियों पर पूरी नकेल कसी जा रही है। कार्रवाई करने में सरकार ने किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है।
मुख्यालय के दलित बस्ती अचकवापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से मुलाकात की। उनसे मिलकर पूछा की आवास में किसी ने दलाली तो नहीं ली। किसी प्रकार का कोई कमीशन तो नहीं लिया। इस पर लाभार्थी वंदना देवी ने बताया कि नहीं साहब किसी ने रुपया नहीं मांगा। उप मुख्य मंत्री के साथ चल रहे विधायक अंकुरराज तिवारी लोगों के बारे में जानकारी देते रहे। उसके बाद मनोज कुमार मौर्य के घर पहुंचे। उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के तहत बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर साल ओढ़ाई और एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। मनोज कुमार प्रधानमंत्री आवास के लाभर्थी भी रहे। उनसे पूछा कि अपना घर होने के बाद कैसा लग रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की देन है कि उन्हें घर मिल गया है। उसके बाद जयहिंद के घर गए। वहां पर बैठ कर उनका हालचाल पूछा। उन्हीं से पूछा कि मोहल्ले में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार बेहतर कार्य कर रही है। यहां पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। मोहल्ले में नगर पालिका स्तर से साफ सफाई भी बेहतर कराई गई है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सेमरियावां ब्लॉक के टेमा रहमत ग्राम पंचायत में निर्मित ग्राम पेयजल योजना का निरीक्षण करते हुए जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित कि गांव के लोगों को समय से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय।
जिले के तीनों विधायकगणों के साथ हाईवे के किनारे टेमा रहमत ग्राम पंचायत में निर्मित ओवर हेड टैंक और नलकूप को देखने पहुंचे थे। उन्होंने 210.38 लाख से 2020-21 में पूर्ण हुई जल निगम की परियोजना को देखा। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी और अधिशाषी अभियंता जल निगम से उपमुख्यमंत्री ने व्यवस्था जानी। और कहा कि हर परिवार को शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने डाउन वाल्ब खुलवाकर चेक कराया।
जनपद भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधायक अंकुर तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी और धनघटा विधायक गणेश चौहान, सांसद इंद्रजीत मिश्र, युवा नेता वैभव चतुर्वेदी, संजीव राय, सभासद रुद्रनाथ मिश्र, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसपी सोनम कुमार, पीओ डूडा प्रमेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र शुक्ल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
एक अन्य समाचार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिले के विधायक अंकुर सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से पारिवारिक सम्बंध है। पढ़ाई के दिनों हम मोटरसाइकिल से यहाँ आते रहे हैं। जिले पहुंचते ही पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

17 minutes ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

1 hour ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

4 hours ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

4 hours ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के…

4 hours ago