सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित हुआ शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के प्रणेता, आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार व विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु आयोजित शिविर का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व अन्य अतिथियों के साथ मॉ. सरस्वती व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। शिविर के दौरान 50 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, 04 को व्हील चेयर तथा 10 को श्रवण यंत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक पयापुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति हम सभी लोगों को सहानुभूति रखनी चाहिए। किसी की निशक्तता को देख कर हमें हीन भावना से कुंठित नहीं होना चाहिए क्योंकि निशक्तजन किसी भी मायने में सामान्य व्यक्ति से कम नहीं हैं। त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता हैं। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि दिव्यांगजन बहुत उर्जावान होते हैं। देश के कई दिव्यांगजनों ने शारीरिक निशक्तता के बावजूद देश का सम्मान बढ़ाया है। डीएम डॉ. चन्द्र ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को निर्देश दिया कि बिना किसी भेदभाव के दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करें। कार्यालय के अन्त में दिव्यांगजन सशक्तिकरण बी.पी. सत्यार्थी ने विभागीय योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी आगन्तुकों केे प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, पार्टी पदाधिकारी व समाजसेवी रणविजय सिंह, नन्हे लाल लोधी, जितेन्द्र त्रिपाठी, राजन सिंह, हरेन्द्र विक्रम सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, एकता जासवाल, वीरेन्द्र सिंह, मनीष आर्या, जितेन्द्र सिंह ‘‘जीतू’’, डिम्पल जैन, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित व दिव्यांजन मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

4 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

16 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

17 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

17 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

17 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

19 hours ago