देवरिया के युवक की मध्यप्रदेश में ट्रेन से कटकर मौत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के रामपुर धौताल गांव निवासी एक युवक की मध्यप्रदेश में ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की रात को मौत हो गई। मध्य प्रदेश की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जरिए मोबाइल घरवालों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना होने पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।मिली जानकारी के अनुसार जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के रामपुर धौताल गांव निवासी एकबाल शाह (24) पुत्र फूल हसन 5 भाई-बहनों मे सबसे बड़ा था। वह हैदराबाद में रहकर आर्गन वेल्डर का काम कर परिजनों का भरण-पोषण करता था। इसी महीने वह विदेश जाने की तैयारी में था। जिसके चलते वह अपने परिजनों से मिलने के लिए गावं आ रहा था कि मध्य प्रदेश के बैतूल स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो वे दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनो के रोने की आवाज सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के पिता फूलहसन और मां शकीला खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने बताया कि मृतक एकबाल के परिजनो की माली हालत अच्छी नहीं है। वही एकमात्र परिवार का कमाऊ पूत था।

rkpnews@desk

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

2 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

2 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

2 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

3 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

6 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

6 hours ago