बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले कोतवाली नानपारा क्षेत्र के टेपरा बघौली गांव निवासी एक युवक की अपने चाचा से रात में किसी बात पर कहासुनी हो गईl जिसपर उसने जान से मारने की धमकी दी और रात में ही धारदार हथियार से चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भतीजे के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेपरा बघौली निवासी हरिश्चंद्र (45) पुत्र खुट्टूर का शनिवार रात को भतीजे संजय पुत्र बालचंद्र से किसी बात पर कहासुनी के दौरान भतीजे ने चाचा को रात में मार डालने की धमकी दी। इसके बाद भतीजे ने शनिवार रात 11:00 बजे के आसपास चाचा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भतीजे द्वारा चाचा की हत्या से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़, चौकी इंचार्ज और पुलिस क्षेत्राधिकारी रात में ही गांव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थाl
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…