इनर व्हील क्लब की तीसरी बार अध्यक्ष बनी सरिता जैन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवगठित इनर व्हील क्लब का पदग्रहण समारोह खलीलाबाद स्थित एक होटल में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह मे पूर्व अध्यक्ष अन्नू रुंगटा ने कॉलर पहना कर सरिता जैन को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया।
नयी कार्यकारिणी में सचिव ऋतु जैन , आईएसओ वंदना गुप्ता, एडिटर सोनी सिंह, कोषाध्यक्ष अन्नू रुंगटा सम्मिलित हैं।
पद ग्रहण करने के पश्चात अध्यक्ष सरिता जैन ने बताया कि इस वर्ष प्राथमिक विद्यालय बनियाबारी को सेवा कार्यों हेतु क्लब द्वारा अंगीकृत किया गया है । क्लब आगे भी निरंतर सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर योगदान देता रहेगा।
इस दौरान नगर पंचायत हरिहरपुर के एक निर्धन परिवार की दो बेटियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी आदि भेंट की गई। नये सदस्यों के रूप में सुनीता रुंगटा, ममता चिरानिया, ममता श्रीवास्तव, रवनीत कौर व लीना चिरानिया को पिन पहनाकर व पौधे भेंट करके क्लब में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय मंत्री डा. सोनी सिंह, पूर्व सचिव अनुराधा खन्ना, परमजीत कौर, सरिता सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव, ज्योतिका बिस्वास, अनिता अग्रवाल, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, मीनू जैन, श्वेता पांडेय, प्रियंका पांडेय आदि उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

4 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago