Tuesday, July 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम...

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर रविवार को महर्षि देवरहवा बाबा आश्रम में भव्य भंडारे और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके पिता रवि प्रताप सिंह की ओर से किया गया, जिसमें क्षेत्र और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धालुओं ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूत पूरे देश के लिए प्रेरणा हैं। लोगों ने उनके माता-पिता के त्याग और बलिदान को भी नमन किया।

गौरतलब है कि 19 जुलाई 2023 को सियाचिन में तैनाती के दौरान आग लगने की घटना में अपने साथियों की जान बचाते हुए कैप्टन अंशुमान सिंह वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था।

पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ, देवरिया स्थित आवास और देवरहवा बाबा आश्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

कार्यक्रम में उदय शंकर सिंह, बृजेश सिंह, उत्तम सिंह, रामसनेही, सूर्य प्रताप सिंह, दिवाकर पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अनिरुद्ध तिवारी, मनोज सिंह, सोनू पाठक, सागर कुशवाहा, मनीष गोंड़, इंद्रजीत सिंह, सुधाकर पाण्डेय, छठ्ठू पाठक, काशी यादव, राम सागर मौर्य, उपेंद्र गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, मुबारक अली, मन्नी गौड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments