लगातार मिल रहे डेंगू के मरीज प्रधान ने लापरवाही की शिकायत

लगातार जारी है डेंगू के मरीजों के मिलने का शिलशिला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर विकाश खण्ड के ग्राम सभा चांदपलिया में विगत कुछ दिनों से लगातार डेंगू के मरीजों के मिलने का शिलशिला जारी है ।कुछ ठीक हुए तो कुछ नए मरीज लगातार मिल रहे है । वर्तमान में जानकी देवी पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता,पंकज गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता ,सीमा देवी पत्नी सुनील गुप्ता जो कि शिक्षामित्र है आदि लोग डेंगू से प्रभावित है । इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है । ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अंगद यादव से इस संदर्भ में पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा दो बार निज निधि से ग्राम सभा में मच्छरों के रोक थाम हेतु दवा का छिड़काव कराया गया और इस की सूचना संबंधित विभाग को भी दी गई लेकिन विभाग द्वारा कोई सहयोग नहीं मिला ।अब ग्राम प्रधान द्वारा इस प्रकरण में जिलाधिकारी देवरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया को पत्र लिख मदत कि गुहार लगाई गई है । डेंगू बुखार, एडीज़ प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है । इनमें से मुख्य रूप से एडीज़ एजिप्टी और एडीज़ एल्बोपिक्टस मच्छर डेंगू फैलाते हैं। डेंगू के मच्छर, सामान्य मच्छरों से अलग दिखते हैं और इनके शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर अक्सर रोशनी में काटते हैं । डेंगू के गंभीर प्रभाव है समय से इलाज न मिलने की स्थिति में मरीज की जान भी जा सकती है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, नाला निर्माण कार्य कल से होगा पुनः शुरू

तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…

11 hours ago

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बरहज में आयोजित कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने गिनाईं उपलब्धियां

गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…

11 hours ago

बलिया में आधुनिक सुविधाओं से लैस नव निर्मित कलेक्ट्रेट सभागार भवन का डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने किया लोकार्पण

सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…

14 hours ago

नेपाल में बेचने की तैयारी में थीं चोरी की बाइकें, तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय अन्वेषक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. दीपक कुमार गुप्ता

लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…

14 hours ago

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

14 hours ago