Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षत्रिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग

क्षत्रिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग

समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सडक सुधारने की मांग की

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)
समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने
जिलाधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि सरायबीका गौहानी भीखारीपुर थलोई संपर्क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है,वही जमुनादेवी इंटर कॉलेज के पास बीच सड़क पर टूटी हुई पुलिया के कारण राहगीर व पढने लिखने वाले छोटे- छोटे बच्चें विद्यालय जाते समय साइकिल से गिरकर घायल हो रहे हैं।बड़े गड्ढे होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यह सड़क दो विकासखण्ड को जोडने वाली सडक है सुजानगंज व मछलीशहर पीडब्लूडी की रोड है। समाजसेवी मनोज कुमार उपाध्याय ने जिलाधिकारी से पत्र लिखकर निवेदन किया है कि सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments